सोनभद्र: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सोनभद्र : जनपद में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे OperationConviction अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। थाना कोन क्षेत्र के एक चर्चित हत्या के मामले में माननीय न्यायालय (एएसजे विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट) ने त्वरित सुनवाई करते हुए अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है।


क्या था मामला?


थाना कोन में दर्ज मु.अ.सं. 288/2021 (धारा 302 भादवि) के तहत कचनरवा निवासी विष्णु काान्त गुप्ता पुत्र शिवनारायण गुप्ता पर हत्या का आरोप था। इस मामले में सोनभद्र पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए ठोस साक्ष्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए।


न्यायालय का फैसला


साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर माननीय न्यायालय ने अभियुक्त/बाल अपचारी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 50,000 रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने की स्थिति में अपराधी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।


पुलिस की प्रभावी पैरवी आई काम


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में मॉनिटरिंग सेल, थाना कोन पुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय रहा। सटीक साक्ष्यों के चलते अभियुक्त को बच निकलने का मौका नहीं मिला और उसे उसके अंजाम तक पहुँचाया गया।

ये भी पढ़िए