(राहुल गुप्ता)मिर्जापुर।जनपद के थाना अदलहाट क्षेत्र में महिला उत्पीड़न, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 10 मार्च को एक महिला ने अपने पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना, जबरन नकाब पहनाने का दबाव, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की लिखित तहरीर थाना अदलहाट में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।इसी क्रम में गुरुवार को उपनिरीक्षक रामसूरत यादव व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर समदपुर हाईवे के पास से नामजद अभियुक्त अरमान पुत्र इंसाफ खां निवासी ग्राम शाहपुर, थाना अदलहाट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

