
मीरजापुर (तौसीफ अहमद) | मीरजापुर में दिनांक 17 व 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा निर्धारित पुलिस परीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनंदन के निर्देश पर जनपद के परीक्षा केंद्रों पर लगे पुलिस कर्मियों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह के द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में कि गई ब्रीफिंग व संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।
वहीं उक्त बैठक के दौरान मुख्य रूप से मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी लालगंज शैलेंद्र प्रकाश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव, क्षेत्राधिकारी एलआईओ अंजय जय कुमार सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली शहर बालमुकुंद मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली देहात राणा प्रताप यादव, थाना प्रभारी कोतवाली कटरा अजय सेठ, थानाध्यक्ष विंध्याचल दयाशंकर ओझा, थानाध्यक्ष चील्ह रीता यादव व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

