जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी (सोनभद्र)। रविवार दोपहर समाजवादी पार्टी की महिला सभा की नगर इकाई की बैठक कस्बा डीसीएफ कॉलोनी स्थित गोंडवाना भवन में आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की नगर अध्यक्ष कौशल्या देवी ने की।
बैठक में विधान परिषद चुनाव, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, पर्यावरण संरक्षण तथा वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट का मिलान करने और नए मतदाताओं को सूची में शामिल कराने पर जोर दिया। साथ ही स्थानीय स्तर पर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाने की भी बात कही गई।बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारी के लिए कार्ययोजना तैयार करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में महिला सभा की जिला सचिव आशा रावत, नगर अध्यक्ष कौशल्या देवी, नगर सचिव शाहिदा खातून के अलावा शीला देवी, रानी देवी, कमला चौरसिया, लालो देवी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

