
अनपरा : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे चोरी पर अंकुश लगाये जाने वाले अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर काशी मोड़ कुडा घर पर चोरी की योजना बना रहे चार नफर अभियुक्तों के कब्जे से एक अदद तमंचा 312 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस, दो अदद चाकू , एक अदद लोहे की हथौड़ी, एक अदद लोहे की राड, एक अदद रम्मा, एक अदद चाबी का गुच्छी बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अनपरा मु0अ0सं0- 43/2024 धारा 401 भादवि, 3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामसिंह यादव, थाना अनपरा,आरक्षी राबिन्स तिवारी, आरक्षी पंकज कुमार, आरक्षी समद बहादुर शामिल थे।

