सोनंचल संघर्ष वाहिनी कार्यकर्ताओं ने निकाली 18 किमी सोनांचल बचाओ तिरंगा पदयात्रा ,दुद्धी को जिला बनाने की माग

सोनभद्र : जिले के दुद्धी में आज सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट की अगुआई में रविवार को सोनांचल बचाओ तिरंगा पद यात्रा विंढमगंज थाना तिराहे से भारी फोर्स की मौजूदगी में शुरू किया गया। जो 18 किमी दूरी तय करके दुद्धी क्रिकेट मैदान पहुंची, जहां पद यात्रा का समापन हो गया। जगह – जगह रास्ते में प्रधानों के साथ यात्रा का स्वागत करते हुए लोगों ने समर्थन दिया। कई वर्षों से दुद्धी को ज़िला बनाने की मांग की जा रही है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दुद्धी को ज़िला बनाने की घोषणा किया था जिससे आजादी के बाद पहली बार जनता ने भाजपा का विधायक राम दुलार गोड के रुप में जिताकर विधानसभा में भेजा था।

यात्रा की शुरूआत विंढमगंज थाना तिराहे से सुबह 11 बजे शुरू होकर बाजार से गुजरते हुए पद यात्रा घिवही रेलवे क्रासिंग गेट पर पहुंची, जहां प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में लगाभग आधा दर्जन ग्राम प्रधानों ने जनता के साथ इस सोनांचल बचाओ तिरंगा पद यात्रा का जोरदार स्वागत किया । सोनांचल बचाओ तिरंगा यात्रा का दुद्धी बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी स्वागत करते हुए समर्थन दिया। मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर पद यात्रा का समापन किया गया। पद यात्रा में सोनांचल संघर्ष वाहिनी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

वही सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट ने कहा कि लंबे अरसे से दुद्धी जिला बनाने की मांग चली आ रही है, लेकिन सरकार द्वारा अनसुना किया जा रहा है। अब इसके लिए आंदोलन तेज किया जाएगा। सोनांचल के आदिवासी, वनवासी, गिरिवासी, बेरोजगारों आदि की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए यह पद यात्रा निकाली जा रही है। जिले में संचालित कल कारखानों में जिले के बेरोजगारों को नौकरी दिलाए जाने, वनाधिकार कानून का पालन सुनिश्चित कराते हुए भौमिक अधिकार दिलाए जाने। सोनांचल राज्य बनाए जाने, सोनांचल विश्व विद्यालय की स्थापना, म्योरपुर हवाई अड्डा का नाम सोनांचल एअर पोर्ट करने, चोपन से नई दिल्ली के लिए सोनांचल एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने आदि की मांग शामिल हैं। मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।

ये भी पढ़िए