रोजगार मेले में मा0 विधायक नगर ने 218 अभ्यर्थियों को वितरित किया ऑफर लेटर

मीरजापुर : दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन सिटी ब्लाक में स्थित राजकीय आईटीआई मीरजापुर के प्रागंण में किया गया। मेले के मुख्य अतिथि मा0 नगर विधायक श्री रत्नाकर मिश्रा एवम विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष अपना दल एस ई0 रामलौटन बिंद रहे। मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया गया। राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ एवम स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य अपने स्वागत भाषण देते हुए इस रोजगार मेले के बारे में सभी लोगों को अवगत कराया एवं इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों एवं अधिष्ठानों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि देश प्रदेश की सरकार लगातार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। सरकार की योजनाओं से सभी को लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में आज आपके द्वार अधिष्ठान आकर रोजगार दे रही है ।इस मेले में कुल 487 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिसमे 218 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में 18 कंपनियों ने शिरकत किया जिसमे श्री कृष्णा प्रा लिमिटेड, केयर हेल्थ नर्सेस प्रा लिमिटेड, टी जी मिंडा गुजरात, अभिराम एक्सीलेंसी, ओरगमा केयर, एमरोल्ड मैनेजमेंट, पीपल ट्री ऑनलाइन, एडेक्वो इंडिया, एसबीआई लाइफ, शंकर एंटरप्राइजेज, जे बी एम, सोलेरा, वोल्टास, एनपीपी सोल्यूशन, अमास स्किल, सफायर हेल्थ,वेलस्पन इत्यादि अधिष्ठान ने प्रतिभाग किया। इस अवसर जिला कौशल प्रबंधक अचल सिंह, प्लेसमेंट प्रभारी अनिल कुमार वर्मा, विपिन बिहारी सिंह, राकेश कुमार, रामजी,नीरज, धनंजय एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए