
(तौसीफ अहमद)मिर्जापुर : पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनंदन’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक बालमुकुन्द मिश्रा थाना को0शहर मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 07 जुआरियों एक. महेश यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी मछली का पुल थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, दो . आशुतोष साहु पुत्र पप्पू साहु निवासी गणेशगंज थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, तीन, श्याम छुनछुवाला पुत्र सुधीर छुनछुनवाला निवासी धुन्धी कटरा थाना को0शहर जनपद मीरजापुर, चार . सतीश केशरवानी पुत्र दुर्गा प्रसाद केशरवानी निवासी मुकेरीबाजार थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, पांच . विनोद जायसवाल पुत्र कृष्ण मुरारी जायसवाल निवासी भैसहिया टोला थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, छः . दीपक जायसवाल पुत्र रमेश चन्द्र जायसवाल निवासी जंगीरोड़ थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, सात . सचिन केशरवानी पुत्र मिल्लन केशरवानी निवासी तुलसीचौक थाना को0कटरा मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया जिसमें मौके से मालफड़ से 14510/- रूपये व 104 ताश का पत्ता बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-22/24 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

