सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में थाना बभनी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 28 जुलाई 2026 को बिजली पावर हाउस, ग्राम बड़होर के पास से राजपाल सिंह खरवार पुत्र हीरा सिंह खरवार निवासी ग्राम सेमरिया, थाना बभनी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या UP64BD6098) बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बभनी में मु0अ0सं0 155/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव एवं मुख्य आरक्षी मनोज कुमार गौतम शामिल रहे।

