बुराइयों और अंधविश्वास से दूर शिव गुरु सब पर कृपा कर कल्याण करते हैं- कैलाश कुमार गुप्ता एडवोकेट

प्राचीन शिवाजी तालाब पर भव्य शिव चर्चा का आयोजन।

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : नगर पंचायत स्थित प्राचीन शिवाजी तालाब पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया । कैलाश कुमार गुप्ता एडवोकेट में उद्बोधन में कहा शिव सबके गुरु है। जिस प्रकार बच्चा के हठ पर मां मजबूर होकर आवश्यक कार्य के लिए रखे पैसे को अपने प्रिय बच्चों को दे देती है उसी प्रकार महादेव अपने प्रिय शिष्य के ऊपर असीम कृपा कर सम्पूर्ण मनोरथ को पूर्ण करते हैं।

शिव शिष्य सीताराम शिवकुमार भोला सोनी बसंती देवी , ममता देवी सूर्य नारायण , गायत्री देवी आदि सैकड़ो शिव शिष्यों ने भजन कीर्तन के बीच शिव गुरु से दया की याचना जीवन में किया। शिव चर्चा उपरांत भव्य भंडारा का प्रसाद भक्तों ने ग्रहण किया ।

ये भी पढ़िए