टाउन क्रिकेट क्लब मैदान में जुटेंगे पेंशनर, लंबित मामलों और आगामी रणनीति पर होगी चर्चा
दुद्धी (सोनभद्र)। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, दुद्धी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 5 अगस्त को टाउन क्रिकेट क्लब मैदान में आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष उदयलाल मौर्य ने सभी पेंशनधारी कर्मचारियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
बैठक में पेंशन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, लंबित दावों, पेंशन एवं अन्य लाभों के भुगतान तथा संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
अध्यक्ष उदयलाल मौर्य ने सभी सदस्यों से अपने संबंधित दस्तावेज एवं समस्याओं का विवरण साथ लाने का अनुरोध किया है, ताकि बैठक में ठोस निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, सोनभद्र

