मुख्य विकास अधिकारी ने भू गर्भ जल एवं जिला पर्यावरण समिति /जिला गंगा समिति की बैठक कर की समीक्षा

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रगति की भी की गयी समीक्षा

मीरजापुर : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला भू गर्भ जल प्रबन्धन परिषद के अलावा जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आहूत की गयी। भू गर्भ एवं जल प्रबन्धन के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनो पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी सदस्यो से विस्तृत चर्चा करते हुये आवेदनो का निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी भू गर्भ जल प्रबन्धन को निर्देशित किया गया कि सभी विभागो से समन्वय स्थापित करते हुये अधिनियम के विषय पर व्यापक प्रचार कराया जाय।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक में वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2024-25 पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ तथा शासन के निर्देश के क्रम में 2022-23 एवं 2023-24 में कराये गये 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान पर चर्चा करते हुये प्रगति की सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि टेम्पलेट सम्बन्धित सूचना प्रत्येक माह विकसित बेब पोर्टल पर अपलोड कराते हुये उसकी हार्ड कापी अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध करायी जाय।
जिला गंगा समिति के तहत गंगा किनारे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु कृषको के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने हेतु उप निदेशक कृषि, गंगा संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तियो को गंगा सम्मान से सम्मानित किये जाने हेतु प्रभागीय वनाधिकारी तथा आगामी 16 मार्च से 31 मार्च 2024 तक गंगा पखवाड़ा के आयोजन तथा गंगा ग्रामो में गंगा घाटो पर स्वच्छता एवं गंगा आरती आयोजित किये जाने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तत्पश्चात प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रो के निस्तारण के प्रगति की समीक्षा भी की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पोर्टल पर प्रथम चरण के सत्यापन में प्राप्त आवेदन पत्रो को शत प्रतिशत निस्तारण कराते हुये द्वितीय चरण के प्रार्थना पत्रो का सत्यापन भी कराना सुनिश्चित करोयं। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द राज मिश्र सहित अन्य सम्बनिधत अधिकारी उपस्थित रहें।

ये भी पढ़िए