Latest Posts
तिरंगे की शान, देश का अभिमान — स्वतंत्रता दिवस पर सभी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवारतिरंगे की आन, बान और शान के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- शिव आसरे उर्फ मिंटू यादवआजादी के अमर वीरों और शहीदों को नमन करते हुए समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- कैलाश यादवस्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- राम जियावान सिंहस्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना सहित समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- नीलम ओहरी

तिरंगे की शान में निकली सोनभद्र पुलिस की भव्य यात्रा, गूंजा ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में सराबोर सोनभद्र नजर आया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने पुलिस लाइन चुर्क से भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले पुलिसकर्मियों के उत्साह से शहर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल बन गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित तिरंगा यात्रा को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय भुवनेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।


पुलिस लाइन चुर्क से शुरू हुई यात्रा सपा तिराहा, उरमौरा और बढ़ौली चौराहा होते हुए रॉबर्ट्सगंज से पुनः पुलिस लाइन चुर्क पहुंचकर सम्पन्न हुई। महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
यात्रा के दौरान नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रदर्शन किया।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का संकल्प है।
तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया। सोनभद्र पुलिस ने संदेश दिया—‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा… राष्ट्र प्रथम, सदैव सर्वोपरि।’

ये भी पढ़िए