आंधी आए, तूफान आए, तिरंगा झुकने न पाए,
भारत मां की आन का झंडा, सदा गगन में लहराए।
सीमा पर सैनिक जागे हैं, तब हम चैन से सोते हैं,
उनके साहस के कारण ही, सपने सुंदर होते हैं।
देश हमारा सबसे प्यारा, देश हमारी जान,
इसकी खातिर हर भारतीय, कर दे अपना बलिदान।
दिल में भारत, हाथ में तिरंगा, यही हमारी शान,
जय हिंद की गूंज से गूंजे, सारा हिंदुस्तान।
शिव आसरे उर्फ मिंटू यादव-ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत देवदतपुर नौगढ़ जनपद चंदौली

