Latest Posts
तिरंगे की शान, देश का अभिमान — स्वतंत्रता दिवस पर सभी जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवारतिरंगे की आन, बान और शान के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- शिव आसरे उर्फ मिंटू यादवआजादी के अमर वीरों और शहीदों को नमन करते हुए समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- कैलाश यादवस्वतंत्रता दिवस के गौरवमयी अवसर पर समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- राम जियावान सिंहस्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राष्ट्र की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना सहित समस्त जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- नीलम ओहरी

अनपरा : कुल्हाड़ी से भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

अनपरा में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, गर्दन व पीठ पर किया वार; घायल जिला अस्पताल रेफर

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी टोला लोझरा में पारिवारिक विवाद के दौरान भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को रघुनाथ पुत्र स्व. महादेव का अपने भाई मानसिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि रघुनाथ ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर मानसिंह की गर्दन और पीठ पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया।
घटना की तहरीर पर थाना अनपरा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी रघुनाथ (करीब 40 वर्ष) को 14 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव एवं रिजर्व कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़िए