रिपोर्ट मदन मोहन चन्दौली नौगढ़ । कानून के शिकंजे से लगातार बच रहे अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ थाना चकरघट्टा पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने अलग-अलग तीन मुकदमों में लंबे समय से वांछित चल रहे 4 वारंटियों को उनके ही घरों से धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल है।
अलग-अलग मामलों में चल रहे थे फरार
माननीय न्यायालय जेएम चकिया और न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की।
वन अधिनियम व बीएनएस मामला: जनकपुर गांव के रहने वाले रामनरायन (63 वर्ष) और राजेश (50 वर्ष) पर वन अधिनियम और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत वारंट जारी था।
चोरी का मामला: पिपराही निवासी कन्हैयालाल (62 वर्ष) चोरी और नकबजनी (धारा 457/380) के मामले में वांछित था। दहेज उत्पीड़न व मारपीट: बरबसपुर निवासी मंजू (35 वर्ष) के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट (धारा 498ए, 323, 504, 506) में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
अलसुबह पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस टीम ने सूचना तंत्र को सक्रिय कर अलसुबह दबिश दी और चारों आरोपियों को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम सफल कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, मुख्य आरक्षी संजय कुमार साहू, आरक्षी अजय तिवारी, राहुल मौर्य, तथा महिला आरक्षी प्रमिला यादव व रोहिणी देवी शामिल रहीं।

