खेत में खाद डालते समय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में शनिवार को खेत में खाद डालने के दौरान एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय शोभनाथ यादव पुत्र स्व बेचन यादव निवासी ग्राम तुर्रीडीह पोस्ट महुअरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शोभनाथ शनिवार को अपने खेत में खाद डालने गए थे। खेत में पानी पटाने के लिए बिछाया गया एक इलेक्ट्रिक केबल जमीन पर पड़ा था और एक जगह से कटा हुआ था।
काम करते समय शोभनाथ का पैर अचानक कटे हुए तार पर पड़ गया, जिससे वह विद्युत करंट की चपेट में आने से वह मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरन्त उन्हें तार से अलग किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
हादसे की सूचना तत्काल परिजनों और ग्राम प्रधान को दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ विजय ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़िए