सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता मिली। पुलिस ने वर्ष 2019 के एक मामले में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त विनोद कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में की गई।
थाना दुद्धी पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-74/2019, धारा 354A, 452, 506 IPC से संबंधित वारंटी अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र बाबूलाल खरवार, निवासी ग्राम सुन्दरी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को 29 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और 30 अगस्त 2026 को उसे माननीय न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक फुलचन्द्र निषाद, चौकी प्रभारी अमवार, थाना दुद्धी, कांस्टेबल मुनेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल शिवम् शामिल रहे।

