ओबरा थाने में अग्निशमन उपकरणों की दी गई जानकारी, पुलिसकर्मियों ने किया अभ्यास

सोनभद्र। थाना ओबरा में रविवार को फायर सर्विस चोपन की टीम ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन और सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा त्वरित बचाव उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
फायर सर्विस कर्मियों ने विभिन्न प्रकार के अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की जानकारी देने के साथ ही पुलिसकर्मियों से आग बुझाने का व्यावहारिक रिहर्सल भी कराया। इस दौरान आपात स्थिति में तत्परता के साथ कार्रवाई करने, आग के संभावित कारणों को पहचानने तथा राहत एवं बचाव कार्य के दौरान समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य आकस्मिक अग्निकांड की स्थिति में पुलिसकर्मियों को प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए तैयार करना रहा। सोनभद्र पुलिस द्वारा आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जनसुरक्षा के साथ-साथ संपत्ति की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़िए