मिशन शक्ति के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में 05 पारिवारिक मामलों की सुनवाई, 04 में आपसी सहमति से हुआ सुलह-समझौता
सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की। रविवार को महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल पांच पारिवारिक प्रकरणों पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग एवं आपसी संवाद कराया गया।
विस्तृत परामर्श और समझाइश के बाद चार प्रकरणों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति कायम कर सुलह-समझौता कराया गया। समझौते के बाद संबंधित परिवारों में फिर से सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित होने की उम्मीद जगी। वहीं एक अन्य प्रकरण में आवश्यक काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को अगली सुनवाई के लिए तिथि प्रदान की गई।
महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की इस पहल से पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत और समझदारी के माध्यम से सुलझाने का संदेश गया। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
परिवार परामर्श केंद्र की पहल को महिलाओं और परिवारों के बीच संवाद कायम कर विवादों को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

