तीन पारिवारिक विवादों में सुलह, एक मामले में अगली तारीख

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की। रविवार को महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित सुनवाई के दौरान कुल चार पारिवारिक विवादों से जुड़े प्रकरणों पर सुनवाई की गई।
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और काउंसलिंग के साथ आपसी संवाद के माध्यम से विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया। विस्तृत परामर्श के बाद तीन मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति कायम कर सुलह-समझौता कराया गया। इससे संबंधित परिवारों में दोबारा सौहार्दपूर्ण माहौल कायम होने की उम्मीद जगी।
वहीं, एक प्रकरण में आवश्यक काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की ओर से बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं

ये भी पढ़िए