अवैध परिवहन में एक टिपर एस डी एम ने सीज किया

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी (सोनभद्र)। एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने सोमवार को अवैध परिवहन में लिप्त एक टिपर को पकड़कर सीज की कार्यवाही कर दिया। बताया जाता है कि उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता दुद्धी के रजखड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक टिपर वाहन की जांच पड़ताल किया,जिसमें मौक़े पर कोई भी कागजात नही मिलने पर टिपर सीज की कार्यवाही कि गई। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मौके पर कोई भी कागजात नही मिला है। कोतवाली पुलिस को सुपर्द कर जांच करते हुए सीज की कार्यवाही की गई। अग्रिम कार्यवाही सम्बंधित विभाग द्वारा की जाएगी।

ये भी पढ़िए