राबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गोरारी मोड़ स्थित दुर्गा जी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को ग्राम करौली में आरोपियों ने एकराय होकर वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में 5 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी क्रम में 7 सितंबर को दोपहर 12:50 बजे राबर्ट्सगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामवृक्ष (38), सर्वेश उर्फ बिट्टू (20), दोनों निवासी करौली, थाना राबर्ट्सगंज, तथा संजय कुमार (25), निवासी पिपराही, थाना चकरघट्टा, चंदौली के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।

ये भी पढ़िए