विस्फोटक गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फायर सर्विस टीम के साथ सीओ नगर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश


सोनभद्र,। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने रविवार को फायर सर्विस टीम के साथ रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र स्थित विस्फोटक पदार्थ के गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन प्रबंधों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विस्फोटक पदार्थों के भंडारण की व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता की जांच की। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों की भी जानकारी ली गई।
क्षेत्राधिकारी नगर ने संबंधित कर्मचारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशमन मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने, सुरक्षा उपकरणों का समुचित रख-रखाव करने तथा आपात स्थिति में त्वरित बचाव व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़िए