जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियाद, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सोनभद्र,। पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। भूमि एवं पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर ठगी, राजस्व संबंधी मामलों सहित पुलिस से जुड़ी शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
एसपी ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को कार्रवाई की जानकारी भी समय से उपलब्ध कराई जाए।
एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप जरूरी है, उनमें बिना देरी के विधिक कार्रवाई की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उत्पीड़न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्या का त्वरित और निष्पक्ष समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ये भी पढ़िए