सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बढ़ौली से धर्मशाला की ओर ओवरब्रिज के नीचे दबिश दी। इस दौरान 20 सितंबर को करीब 10:35 बजे पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को ग्राम करौली में वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की घटना हुई थी। मामले में 5 सितंबर को थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 743/2026 के तहत धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों में बनवारी पुत्र स्व. बैजू (65 वर्ष), निशा पत्नी रामवृक्ष (20 वर्ष) और शीला पत्नी आनंद (35 वर्ष), सभी निवासी ग्राम करौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल हेमन्त बारी, हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय और महिला हेड कांस्टेबल चन्द्रकला शामिल रहीं।

