सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टाक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अनपरा पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अजय कुमार (22 वर्ष) पुत्र राजेश, निवासी कुड़िया टोला औड़ी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश जी चौबे, उपनिरीक्षक संतोष दीक्षित एवं हेड कांस्टेबल संजय कुमार राम शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

