विधायक भूपेश चौबे ने दिव्यांगजनों को बांटी खुशियों की सौगात, 97 उपकरणों का वितरण

विधायक श्री भूपेश चौबे एवं ब्लॉक प्रमुख श्री अजीत रावत ने दिव्यांगजनों को वितरित किए मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर सहित विभिन्न सहायक उपकरण

सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा विकास खण्ड रॉबर्ट्सगंज परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में माननीय विधायक रॉबर्ट्सगंज श्री भूपेश चौबे एवं ब्लॉक प्रमुख श्री अजीत रावत के कर-कमलों द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को कुल 97 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इसमें 05 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 20 व्हीलचेयर, 30 ट्राईसाइकिल, 06 स्मार्ट केन, 01 लेप्रोसी किट, 20 जोड़ी बैसाखी एवं 15 छड़ी शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री भूपेश चौबे ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। सहायक उपकरणों के वितरण से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सुविधा मिलेगी तथा उनकी गतिशीलता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। शिविर में खण्ड विकास अधिकारी रॉबर्ट्सगंज श्री लालजी शुक्ला, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती दिव्या शुक्ला, श्री सुयश कुमार शुक्ला, श्री राजकुमार, वरिष्ठ सहायक, श्री विनय कुमार शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित विभाग एवं विकास खण्ड के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए