सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टाक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बबलू खान पुत्र इशराइल खान निवासी घरसड़ी पहाड़ी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया।
इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी (चौकी प्रभारी बीना) एवं कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सोनभद्र पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

