नोटिस द्वारा शासन के दिशा निर्देश का पालन का निर्देश
जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र : कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा दुद्धी चौकी पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुपालन में शारदीय नवरात्र एवं विजयादशमी त्यौहार के दृष्टिगत शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीजे संचालकों के बीच बैठक आहूत की गई । बैठक में सभी डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर शासन द्वारा तय दिशा निर्देश का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में कस्बा प्रभारी संजय सिंह सहित दर्जनों डीजे संचालकों ओंकारनाथ अग्रहरि , राकेश कुमार उर्फ बड़का , योगेश कुमार, शुभम सोनी , शनि कुमार , पंकज अग्रहरि आदि मौजूद रहें।

