पुलिस की सतर्कता से लापता हुआ बच्चा मिला परिवार जनों में दौड़ी खुशी की लहर

मीरजापुर : के थाना पड़री अंतर्गत पैड़ापूर चौकी क्षेत्र से आज दिनांक 29 फरवरी 2024 को सुबह लगभग 11:00 बजे पैड़ापुर स्थित आर,एस, डी पब्लिक स्कूल से अपने घर जाने के लिए 8 से 9 वर्षीय छात्र निकला था जो कि लापता हो गया था दिनभर ना मिलने के कारण पुलिस को भी सूचना दी गई थी वहीं इसकी सूचना जब अहिंसा एक्सप्रेस न्यूज़ के मण्डल ब्यूरो चीफ तौसीफ अहमद को हुई तो इसकी सूचना तत्काल जनपद के उच्च अधिकारियों को दी गई जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव के द्वारा थाना पड़री पुलिस के साथ लापता बच्चों की खोजबीन जारी की गई जिसमें सफलता मिलते हुए लापता बच्चों को तलाश कर लिया गया बच्चा रास्ता भूलने के कारण तोशा गांव में पहुंच गया था जिसकी सूचना पर पुलिस के द्वारा वहां पहुंचकर बच्चे को परिवार जनों को कुशल सुपुर्द किया गया जिस पर परिवारजन व स्कूल प्रशासन के द्वारा हृदय की गहराइयों से पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ये भी पढ़िए