छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का प्रशासनिक अधिकारियो एवं जन प्रतिनिधियो द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत


मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
सिंगरौली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सिंगरौली आगमन पर एनसीएल ग्राउड में बनाये गये हेली पैड पर राज्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम कलेक्टर श्री अरूण परमार, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिन गुप्ता, दिलीप शाह,पूर्व विधायक राम लललू बैस, पूर्व विधायक अमर सिंह, पूर्व विधयक सुभाष बर्मा, सहित जिले जन प्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने सुप्रसिद्ध मंदिर ज्वालामुखी माता मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली के माता ज्वालामुखी से कामना की। सिंगरौली आगमन के दौरान अटल बिहारी सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाग लेकर जिले के प्रबुद्ध जनो को संबोधित किया गया।

ये भी पढ़िए