(अजीत कुमार)

बनवासी सेवा आश्रम देश को नई दिशा देने वाला अमूल्य संस्थान-राज्य मंत्री
म्योरपुर-सोनभद्र।स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान के आरोग्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड और ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने 6 लाख बीस हजार रुपए की लागत से बनने वाले रोगी प्रतीक्षालय और सात लाख रुपए लागत से लगाए जाने वाले हाई मास्क स्ट्रीट लाइट निर्माण का फावड़ा चला कर उद्घाटन किया।इस दौरान उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और शिक्षा,स्वास्थ्य ,शुद्ध पेय जल , रोजगार के नए सृजन का अवसर दे रही है।इस कड़ी में आरोग्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बैठने और चिकित्सक का इंतजार करने के लिए रोगी प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि बनवासी सेवा आश्रम आजादी के बाद से ही क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहा है।यह जिले ही नही बल्कि देश विदेश के लिए धरोहर है।क्षेत्र में पर्यावरण सरंक्षण,जल सरंक्षण,किसानों की आर्थिक उन्नति और जागरूकता,महिला शिक्षण ,ग्राम उद्योग ,जैविक खेती के जरिए क्षेत्र को जागरूक कर रहा है यह हम सब के लिए गौरव की बात है। ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि दक्षिणांचल में जागरूकता का जो काम आश्रम ने किया है वह मिसाल है। हमारा लक्ष्य सभी गावों को विकास से जोड़ना है।मौके पर डा० विभा,विमल सिंह,देवनाथ सिंह,डा० दीनबंधु सुधीर, इंदु बाला, दिनेश जायसवाल,उमेश चौबे, केवला डूबे,राहुल यादव, मोती लाल ,श्रुति कुमारी आदि मौजूद रहे।


