
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुल्लापाथर मे सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के चपेट मे आने से 3भैंस , 1 पाडा,3 पडिया,1गाय,1गाय का बछडा की मौत हो गई जबकि 2 बछिया घायल हो गई जिनका पशु चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया इसके बाद पशुपालक उन्हें घर ले गये। दुल्लापाथर मे सोमवार सुबह दुल्लापाथर क्षेत्र मे पशुपालक कमलेश यादव निवासी बजरंग नगर थाना अनपरा सोनभद्र ने बताया अपने पशुओं को लेकर वह चारा चराने ले गया था। किसान के खेत मे चले जाने से उन्होंने जब भगाने का प्रयास किया तो वह रेलवे ट्रैक की ओर चले गये इसी दौरान ट्रेन आ जाने से वह उसके चपेट मे आ गये और उनकी मौत हो गई। घटना से पशुपालकों मे हडकंप मच गया। डिबुलगंज चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ . विकास ने बताया 3भैंस , 3 पडिया, 1 पडवा,1गाय,1गाय का बछड़ा का ट्रेन के चपेट मे आने से मौत हो गई। जबकि 2 बछिया झटका लगने से दूर चले गये जिस कारण वह घायल हुए है। उनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है , और उन्हें पशुपालक घर ले गये।

