
अब देखना यह होगा कि किस डगर तक पहुंचाते हैं
(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकरनगर।नवागत थानाध्यक्ष निरीक्षक राजेश सिंह ने बसखारी थानाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के साथ आम जनमानस की सुरक्षा तथा इलाके की कानून व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी एवं शासन के मंशा के विपरीत कार्य करने वाले सलाखों के पीछे होंगे। गौरतलब है कि नवागत थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के तमाम कठिनाइयों से भरा हुआ है। लोगों का मानना यह है कि थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के लिए यह पनघट की राह मुश्किलों से भरा हुआ है फिलहाल जनता नवागत थाना अध्यक्ष से न्याया की आस लगाई हुई है अब देखना यह होगा मुश्किलों से भरा पनघट की राह में कैसे नैया पार होगी नवागत थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह कि यह तो आने वाला समय ही बताएगा फिलहाल देखा जाए तो थाना बसखारी हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। गौरतलब है कि थाना से सटा विकास नगर के आसपास कई घरों चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन आज तक पुलिस खाली हाथ समझना बाजा रही है कुछ लोगों का कहना है की चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई थी और वह तस्वीर बसखारी थाने में उपलब्ध करवा दिया गया है। वहीं पर यह भी जानकारी मिली पीआर पी पुलिस सेवा करने वाले के ही घर में चोरी हो गई थी इसका भी खुलासा नहीं हो पाया। जिससे जनता में चर्चा बना हुआ है की क्या चोरी की घटनाओं का खुलासा नवागत थाना अध्यक्ष कर पाएंगे यह किसी चुनौती से कम नहीं है फिलहाल देखना यह होगा कि किसी डगर पर पहुंचते हैं।

