पुलिस अधीक्षक ने किया आम जनमानस से किया संवाद कायम

(तौसीफ अहमद)मिर्जापुर : पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा आगामी त्यौहार शिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति व कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने के दृष्टिगत थाना चुनार व थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत संभ्रांत व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ शान्ति समिति की बैठक की गयी । उक्त बैठक में शामिल समस्त संभ्रांत व्यक्तियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने का आह्वान किया गया तथा साथ-ही-साथ अराजक तत्वों एवं विधि-विरूद्ध कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी बैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गयी । सभी से त्योहारों को शान्तिपूर्ण निर्बाध एवं सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई । पीस कमेटी के बैठक के पश्चात थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ पैदल गश्त/भ्रमण कर आमजन में कराया गया सुरक्षा का एहसास तथा सम्बन्धित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

ये भी पढ़िए