
सरकार द्वारा लायी जा रही योजनाएं मछुआरों के लिए वरदान, रोजगार सृजन का मिलेगा अवसर -जिलाधिकारी
(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल एवं जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौैटन बिन्द के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में मत्स्य पालक कल्याण कोष के तहत माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तीकरण, दैवीय आपदाओं से हुई क्षति की स्थिति में वित्तीय सहायता एवं चिकित्सा सहायता जैसी उपयोजनाओं में लाभार्थियों के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में उप निदेशक मत्स्य ने समिति को बताया कि उक्त योजनाओं में लाभार्थियों का चयन किया जाना है जिस हेतु माता सुकेता केज उपयोजना, दैवीय आपदा उपयोजना तथा चिकित्सा सहायता उपयोजना में आवेदन प्राप्त हुए है, मानक के अनुरूप पात्र आवेदकों के आवेदनों को समिति ने अनुमोदित किया एवं जिलाधिकारी ने उप निदेशक मत्स्य से विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उप निदेशक मत्स्य को निर्देशित किया कि वे गंगा ग्राम सभाओं का व्यापक सर्वे करा कर गांवों में निवास कर रहे मछुआ समुदाय को विभागीय योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित करें, उन्हें योजनाओं की जानकारी दे, मछुआ दुर्घटना बीमा में अधिक से अधिक मत्स्य पालकों को पंजीकरण करायें। उन्होने कहा कि भूमिहीन मत्स्य पालकों को विशेष रूप से आच्छादित करने हेतु जनपदीय प्लान तैयार करें। जिलाधिकारी ने बताया कि मत्स्य उद्योग को बढ़ावा देने के आशय से सरकार द्वारा लायी जा रही योजनाएं मछुआरों के लिए वरदान है व उनके लिए रोजगार सृजन करने का भी एक अवसर है। बैठक में मस्त्य विभाग अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

