
सोनभद्र : राबर्ट्सगंज थाना में शैलेन्द्र कुमार दूबे पुत्र जवाहर प्रसाद दूबे निवासी पिपरी रोड रॉबर्ट्सगंज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि सुशील कुमार पुत्र बलिराम निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र द्वारा नये मकान निर्मित से समरसेबल व मोटी सरिया चोरी कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-168/2024 धारा 379,411 भादवि बनाम सुशील कुमार पुत्र बलिराम निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मुकदमा उपरोक्त मे सम्बन्धित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा निर्देशित किया गया था उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त उपरोक्त को चोरी के सामान एक अदद मोटी सरीया (लोहा), एक अदद समरसेबल के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

