अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष, नारी शौर्य है, साहस है, शक्ति है

सोनभद्र : प्रतिवर्ष, 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र स्थित महिला बाल सुरक्षा संगठन इकाई प्रभारी श्री सौरभ अवस्थी की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 1090 मुख्यालय लखनऊ से प्रसारित आनलाइन कार्यक्रम को देखा गया इस अवसर पर म0का0 दीपिका द्विवेदी महिला सहायता प्रकोष्ठ, म0का0 प्रियंका थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र व का0 धन्जी कुमार महिला बाल सुरक्षा संगठन इकाई मौके पर मौजूद रहे।
इस दौरान जनपद सोनभद्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये म0का0 दीपिका द्विवेदी महिला सहायता प्रकोष्ठ व म0का0 प्रियंका थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई है।

ये भी पढ़िए