पीड़िता ने पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

(प्रवीण तिवारी)अंबेडकर नगर : नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा वार्ड नंबर9 वासुदेव नगर में जमीनी मामले में पीड़ित ने राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप पीड़िता की जमीन पर विपक्षी सभाजीत, जितेंद्र, संत कुमार , ने मेरी खतौनी की जमीन में जबरदस्ती रास्ते को निकलवाना चाहते हैं इसकी शिकायत और राजस्व विभाग से लेकर पुलिस विभाग तक हमने दिया क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा तीन बार पैमाइश किया जा चुका है। पिड़ता कहना है उसका सरकारी आवास आ चुका है पीड़ित आवास को बनवाना चाह रहा है लेकिन विपक्षी आवास को बने नहीं दे रहे हैं। गौरतलब है कि पीड़ित नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन से बार-बार गुहार लगाता रहा लेकिन विपक्षी ने पुलिस का सहारा लेकर बार-बार रूकवाता प्रधानमंत्री आवास कैसे बन पाएगा या फिर खुले आसमान पर रहने को मजबूर रहेगा बहुत से सवाल उठ रहे हैं आखिर क्या पीड़ित को न्याय दिला पाएंगे पुलिस प्रशासन एवं नगर पंचायत के कर्मचारी और अधिकारी पीड़ित ने पुलिस प्रशासन और विपक्षी पर लगाए गंभीर आरोप पीड़ित अब्दुल कलाम का कहना है की विपक्षी जबरदस्ती हमारी खतौनी की जमीन से रास्ता निकलवाना चाहते हैं जबकि जबकि पीड़ित अब्दुल कलाम ने बताया कि वह जमीन बैनामा लिया गया लिया था जिसका गटा संख्या 782, है इस मामले में लेखपाल महेंद्र पटेल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमने जो पैमाइश किया है उसमें गाटा संख्या में कोई रास्ता नक्शे में नहीं और एक साइड से रास्ता है तो वह चालू है फिलहाल अगर देखा जाए तो पीड़ित अपनी सही जगह पर है लेकिन असहाय होने के नाते वह अपना कब्जा नहीं कर पा रहा है अब देखना यह होगा पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी क्या सहयोग करते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएंगा।

ये भी पढ़िए