अयोध्या यात्रा के दौरान मृत अशोक पटेल के परिजनों से मिलकर ब्लॉक प्रमुख ने ढांढस बंधाया

म्योरपुर,सोनभद्र।विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने गुरुवार को विंढमगंज जाकर गत दिनों अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे सड़क दुघर्टना में मृत अशोक पटेल के परिजनों से मिल उन्हें ढांढस बंधाया व आर्थिक सहायता दी।गत सप्ताह विंढमगंज क्षेत्र के लोगो का जत्था बस द्वारा अयोध्या प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए गया था,जौनपुर में बस की ट्रक से टक्कर के कारण दुर्घटना हो गयी जिसमें अशोक पटेल पुत्र सुरजमनी पटेल की मौके पर मौत हो गयी थी।ब्लॉक प्रमुख मृतक के माता पिता सहित परिजनों से मिल शोक संतप्त लोगो को ढांढस बंधाया।,इस दौरान सुधीर कुमार ,प्रदीप कुमार ,बर्फी लाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए