ऐसा शहर जहां मालीपुर बाईपास को जोड़ने वाली सड़क पर पग-पग पर सिर्फ गड्ढे

संभलकर चलिए, सड़क पर गड्ढे नहीं गड्ढों पर सड़क

(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकरनगर : सरकार भले ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाने के दावे कर रही हो, लेकिन शहर की मालीपुर बाईपास पर बने ओवर ब्रिज को जोड़ने वाली खस्ताहाल सड़क तो आमजन को दर्द ही दे रही है। मालीपुर रोड पर हाइवे को जोड़ने वाली सड़क का हाल बहुत बुरा है।हर पल हादसे की आशंका रहती है। जिनकी वजह से आये दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं. ज्यादातर हादसे या तो अचानक वाहनों के गड्ढे में चले जाने से होते हैं. वहीं कई बार गड्ढों से बचने की फिराक में एक वाहन दूसरे वाहन से टकरा जाता है. इन हादसों में लोग जख्मी भी हो रहे हैं. करीब दो महीने से यह स्थिति बरकरार है.कई बार शिकायत भी की, लेकिन समाधान नहीं हो रहा।राहगीरों के साथ वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों को संधारण कर भरने का काम भी नहीं किया जा रहा है।मीडिया की टीम ने सड़क पर गड्ढों की पड़ताल की।वास्तव में स्थित भयावह है। जानलेवा है। बारिश में यह और खतरनाक हो जाता है। दरअसल बारिश में गड्ढों का पता नहीं चलता।शहर का यह सड़क लोगों को पीड़ा नहीं पहुचा रही है।मालीपुर रोड से बाईपास तक यदि आप गड्ढों से बचते सही सलामत पहुंच गए तो आप खुशकिस्मत है। भारी वाहनों ने इन गड्ढों को और विकराल बना दिया है बावजूद इसके जिम्मेदार मौन है।

ये भी पढ़िए