अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर : पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सरोज मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सन्तनगर क्षेत्रांतर्गत भरेहठा जंगल ग्राम घोरी से अभियुक्त रमेश सोनकर उर्फ सोभू सोनकर पुत्र दयाशंकर सोनकर निवासी तुलसीपुर थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 252 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-115/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

ये भी पढ़िए