1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा के साथ अनपरा का एक तस्कर गिरफ्तार

अनपरा : पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा रेनूसागर मोड़ के आगे बीना मोड़ के पास से एक नफर अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी ककरी गांव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक किलो 350 ग्राम नाजायज गांजा को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-50/2024 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

ये भी पढ़िए