
(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को चौकी चांचीकला क्षेत्र के अंतर्गत चाँचीकला गांव में सुक्खन शाह पुत्र राम किशुन निवासी चाँचीकला के यहां शादी का कार्यक्रम था। जिसमे टेंट लगाते समय टेंट का पाइप बिजली के तार से अचानक टच हो जाने के कारण कुलदीप प्रजापति पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष निवासी चांचीकला उम्र लगभग 26 वर्ष घायल हो गया स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक स्थानीय टेन्ट हाऊस में मजदूरी का कार्य करता था। टेंट संचालक घायल स्थिति में छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उनको सरकारी हॉस्पिटल कोन में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत्यु घोषित कर दिया ।प्रभारी निरीक्षक कोन लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्दी भिजवाया गया। अन्य विधि कार्यवाही की जा रही है मौके पर शांति है।

