(राहुल गुप्ता)मिर्जापुर।थाना को0कटरा 21 फरवरी को वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मुकदमा व धारा बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए गुरुवार को उप-निरीक्षक चन्द्रभान सिंह चौकी प्रभारी मण्डी समिति मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त मोनू गोड़ पुत्र जटाशंकर निवासी मुल्हवां थाना पड़री को अंतर्गत विभिन्न धारा बीएनएस व पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

