
(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकरनगर : महरुआ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने समय करीब साढ़े पाँच बजे महरुआ गोला से गैंगेस्टर एक्ट में नामजद वांछित अभियुक्त दीपक चौधरी पुत्र जोखू निवासी बलईपुर को गिरफ्तार किया । वही थानाध्यक्ष अभय मौर्या ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

