मीरजापुर : में वर्तमान में प्रचलित विधानसभा उपनिर्वाचन मझवां (397) चुनाव-2024 के अन्तर्गत दिनांक- 23. नवंबर .2024 को राजकीय पालीटेक्निक कालेज, बथुआ मीरजापुर में मतगणना प्रस्तावित है, जिससे बथुआ तिराहा, सेप्टनमील, गांधीघाट पुलिया, पथरहिया ओवरब्रिज, राबर्ट्सगंज तिराहा, बरौंधा कचार तिराहा, नटवा तिराहा आदि प्रमुख तिराहों- चौराहों पर भारी संख्या में मतगणना सम्बन्धी यातायात होने की सम्भावना के दृष्टिगत आमजनमानस को सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निम्नवत् डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी- (a) नटवा तिराहा से बथुआ तिराहा की तरफ किसी भी वाहन को प्रवेश नही दिया जायेगा, इन सभी वाहनो को चिमनी व शास्त्री ब्रिज होकर शहर मीरजापुर में प्रवेश दिया जायेगा। मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नहीं होगा। (b) चील्ह तिराहे की तरफ से वाया शास्त्री ब्रिज, नटवा तिराहा, बथुआ तिराहा होते हुए शहर जाने वाले वाहनो को शास्त्री ब्रिज से वाया जान्हवी तिराहा, इमामबाड़ा तिराहा होते हुए डायवर्ट किया जायेगा। मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा। (c) समोगरा बाईपास से बथुआ तिराहे की तरफ किसी भी वाहन को प्रवेश नही दिया जायेगा, इन सभी वाहनो को क्रमशः लालगंज व बरकछा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा। (d) किसी भी लिंक रोड से गांधीघाट पुलिया होते हुए पालीटेक्निक की तरफ जाने वाले वाहनो को लोहंदी महावीर मन्दिर होते हुए सबरी चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। (e) किसी भी लिंक रोड से सबरी चौराहा की तरफ आने वाले वाहनो को सबरी चुंगी व नटवा तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जायेगा केवल मतगणना सम्बन्धी वाहन ही सबरी चौराहा से बथुआ तिराहे की तरफ जायेगें। (f) राबर्ट्सगंज तिराहा से बथुआ तिराहा की तरफ किसी भी वाहनो को प्रवेश नहीं दिया जायेगा, इन सभी वाहनो को बरौंधा कचार तिराहा व मुहकोचवा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा। (8) शहर से होकर वाया रतनगंज ओवरब्रिज से बथुआ तिराहा की तरफ जाने वाले सभी वाहनो को रतनगंज फ्लाईओवर से संगमोहाल, थाना कोतवाली कटरा, गुलमैना मेडिसिन सेन्टर इमरती रोड, ठठाई बाजार मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, इमामबाड़ा होते हुए शास्त्री ब्रिज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। केवल मतगणना सम्बन्धी वाहन ही रतनगंज फ्लाईओवर से पथरहिया की तरफ जायेगें। (h) बथुआ तिराहे व गांधी घाट पुलिया के बीच सामान्य वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा।(i) पी.ए.सी./जसोवर की तरफ से नकहरा तिराहा होते हुए गांधी घाट पुलिया की तरफ आने वाहनो को नकहरा तिराहे से क्रमशः जसोवर/पी.ए.सी. की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नहीं होगा। (j) बिकना तिराहे से इटवा तिराहा होते हुए बथुआ तिराहा की तरफ जाने वाले वाहनो को बिकना तिराहा से समोगरा बरकछा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा। (k) बथुआ तिराहे से गांधी घाट पुलिया के बीच लिंक मार्गो से भी वाहनो का आवागमन अवरुद्ध रहेगा। (1) किसी भी लिंग मार्ग से इटवा तिराहा होते हुए बथुआ तिराहा की तरफ जाने वाले वाहनो को इटवा तिराहे से इटवा ग्राम वाले मार्ग में डायवर्ट कर दिया जायेगा। मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा। (m) इसी प्रकार किसी भी लिंक रोड से लोहंदी तिराहे की तरफ से बथुआ जाने वाले वाहनो को सिरसी अण्डरपास की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नहीं होगा। (n) रामटेक यादव चौराहा बरकछा से बथुआ तिराहा होते हुए प्रयागराज की तरफ जाने वाले वाहनो को वाया लालगंज होते हुए प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। इसी प्रकार वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनो को वाया चुनार, टेंगरामोड़ होते हुए डायवर्ट किया जायेगा। मतगणना कर्मचारी, पोलिंग एजेन्ट आदि मतगणना सम्बन्धी वाहनो पर यह प्रतिबन्ध लागू नही होगा। (0) बरौंधा कचार तिराहे से वाया राबर्ट्सगंज तिराहा, बथुआ तिराहा होते हुए प्रयागराज/वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनो को वाया संगमोहाल, इमरती चौराहा, इमामबाड़ा तिराहा होते हुए डायवर्ट किया जायेगा। इसी प्रकार इस तिराहे से लालंगज मड़िहान की तरफ जाने वाले वाहनो को वाया राबर्ट्सगंज तिराहा, मुहकोचवा, मड़िहान होते हुए डायवर्ट किया जायेगा। (p) प्रयागराज से वाया विन्ध्याचल, नटवा तिराहा, बथुआ तिराहा होकर रोडवेज बस स्टैण्ड आने वाली रोडवेज बसो को गैपुरा चौराहा से वाया लालगंज, बरकछा, राबर्ट्सगंज तिराहा से रोडबेज स्टैण्ड जाने की अनुमति होगी। इसी प्रकार वाराणसी की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जो वाया शास्त्री ब्रिज, नटवा तिराहा बथुआ तिराहा होकर रोडवेज बस स्टैण्ड आती है उनके लिए वाया पक्कापुल चुनार, बरकछा, राबर्ट्सगंज तिराहा से रोडवेज बस स्टैण्ड मीरजापुर व शास्त्री ब्रिज, नटवा तिराहा, गैपुरा चौराहा, लालगंज, बरकछा राबर्ट्सगंज तिराहा होते हुए रोडबेज बस स्टैण्ड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। (4) रोडवेज बस स्टैण्ड मीरजापुर से प्रयागराज की तरफ जाने वाली रोडवेज बस/प्राइवेट सवारी बसों को रोडवेज से राबर्ट्सगंज तिराहा, बरकछा, लालगंज, विजयपुर, गैपुरा चौराहा से प्रयागराज की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।रोडवेज बस स्टैण्ड से वाराणसी की तरफ जाने वाली रोडवेज बस प्राइवेट सवारी बसों को रोडवेज स्टैण्ड राबर्ट्सगंज तिराहा, बरकछा, चुनार पक्का पुल होकर वाराणसी या तो रोडवेज से बरकछा, लालगंज, विजयपुर, गैपुरा से नटवा वाया शास्त्री ब्रिज वाराणसी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा। रोडवेज बस प्राइवेट सवारी बसें, तीन व चारपहिया वाहनो पर लगा ये प्रतिबन्ध दिनांक- 23. नवंबर .2024 को सुबह 05.00 बजे से मतगणना कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। विशेष परिस्थिति में किसी सक्षम उच्चाधिकारी के अनुमति के उपरान्त ही किसी प्रतिबिन्धित/डायवर्जन वाले वाहन को शहर क्षेत्र में प्रवेश दिया जायेगा।
उपरोक्त प्रतिबन्ध से एम्बलेंस, पुलिस, अग्निशमन, आदि इमरजेंसी वाहन मुक्त होंगे। आमजनमानस से अनुरोध है कि यातायात सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें। अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद मीरजापुर।

