सोनभद्र। जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में ग्रीनको UP01 PSP परियोजना द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत अमिला माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 05 सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित कराई गई हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर में रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करना है। सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को रात्रि के समय आवागमन में सुविधा मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा ग्रीनको UP01 PSP परियोजना की इस जनहितकारी पहल की सराहना की गई है। परियोजना द्वारा अमिला माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सोलर पंप की स्थापना सहित अन्य विकास कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं।
ग्रीनको UP01 PSP परियोजना द्वारा क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के उद्देश्य से निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना प्रबंधन ने भविष्य में भी जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप जनहितकारी कार्यों में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

