आंगनबाड़ी चलो अभियान, चलो बने शिक्षित,रहे स्वस्थ, जागरूक।

भोपाल : मानवता संरक्षण ट्रस्ट द्वारा गोद ली गई शहीद नगर स्थित आंगनबाड़ी 23 और 26 में 19 अप्रैल को आंगनबाड़ी चलो अभियान आयोजित किया गया ।
जिसमें पोषण, शिक्षा ,स्वास्थ्य, सुरक्षा रैली एवं साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान के बारे में बताया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.एस.पी अनिल बाजपेई एवं वार्डपार्षद प्रतिनिधि जहीर खान मौजूद रहे l मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया l

आंगनबाड़ी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जन-जन को जागरूक करने बाबत संस्था अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने रैली को संचालित किया। आंगनवाड़ी में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार मिलेगा तथा आंगनबाड़ी द्वारा दिए जाने वाले अन्य योजनाओं का लाभ भी आंगनबाड़ी आने पर मिलेगा।

चिरायु मेडिकल कॉलेज नर्सिंग भोपाल के फैकल्टी मेंबर्स संदीप,कम्युनिटी ऑफिसर जुबेर अन्य डॉक्टर एवं थर्ड ईयर में अध्ययन कर रहे इंटर्नशिप के 80 छात्रों द्वारा इस विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की l

एस .आई. बना , ए .एस.आई दीपक कुमार के माध्यम से साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता की जानकारी सभी को दी गई l प्रोग्राम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स अजय देवनानी मौजूद रहे l सुशील कुमार जैन ने संस्था की सचिव विनीता तोमर ,आंगनवाड़ी सहायिका रेनू ,रेखा एवं अन्य सहायिका बहनों के सहयोग एवं कार्यों की सराहना की।

ये भी पढ़िए